व्यापार मंडल रेहरा की अगुवाई में किया गया होली मिलन कार्यक्रम । रहे मौजूद भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय
1 min read
बलरामपुर
व्यापार मंडल रेहरा ने सिटी मांटेसरी स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रवण कसौधन के दिशानिर्देश में सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई।
होली मिलन कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने आये हुये तमाम व्यापारियों को अंग वस्त्र भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी उन्होंने बताया की अध्यक्ष व्यापार मंडल श्रवण कसौधन के नेतृत्व में व्यपार मंडल दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है यदि बात आम समस्याओं की कि जाये तो व्यपार मंडल समय समय पर आम जनमानस की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए हमेशा अग्रणी रहा है। वहीं पर अध्यक्ष श्रवण कसौधन ने बताया कि टीम संयोजन में जरुरी बात यह है कि यदि कोई आगे बढ़कर काम करना चाहिता है तो उसे मौका मिलना चाहिए
इस दौरान भाजयूमो मंत्री आशीष कसौधन डा मुकेश सिंह (संजीवनी क्लीनिक) रुपेश श्रीवास्तव प्रबंधक सिटी मांटेसरी स्कूल, रोहित,रवि जायसवाल,अनिल सोनी,मनोज कसौधन, नीरज गुप्ता ,बजरंगी गुप्ता सहित तमाम व्यपारी पदाधिकारी मौजूद रहे।