भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गया अमृत महोत्सव सी ओ उतरौला ने तिरंगा झंडा लहराकर की रैली की शुरुआत।
1 min read
बलरामपुर
थाना क्षेत्र रेहरा बाजार में आज अमृत महोत्सव के तहत सी ओ उतरौला के मार्गनिर्देशन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
सी ओ उतरौला उदयराज सिंह ने भव्य तिरंगा लहराकर रैली का प्रारंभ कराया। पुलिस बल के साथ सी ओ उतरौला भी तिरंगा झंडा लेकर आगे आगे चले। उनके साथ थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा और समस्त थाना स्टाफ भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाते हुये थाना क्षेत्र की सभी चौकियों से तिरंगा झंडा लेकर गुजरे।
आपको बताते चलें आज अमृत महोत्सव साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाल कर कस्बो का भ्रमण पुलिस बल ने किया थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र की सभी थाना चौकियों से तिरंगा यात्रा निकाल कर जन समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर रेहरा पुलिस बल के साथ रेहरा के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।