September 15, 2025

Bhardwaj news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Bhardwaj news

शिक्षकों को मिला टेबलेट करीब दो सौ बासठ शिक्षक हुये लाभान्वित।

1 min read

Spread the love

बलरामपुर
ब्लाक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह और भाजपा जिला मंत्री रामकरन मिश्रा ने शिक्षकों में आज टेबलेट वितरण करवाया।

खंड शिक्षा अधिकारी रेहरा बाजार रमेश कुमार बर्मा की अगुवाई में सुबह अध्यापक गणों में टेबलेट वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार बर्मा ने फूल माला पहनाकर कर आये हुये अतिथि जिला मंत्री रामकरण मिश्रा और ब्लाक प्रमुख रेहरा पंकज सिंह का स्वागत किया और उसके बाद प्रमुख रेहरा पंकज और मंत्री रामकरण मिश्रा ने अध्यापक तुलसीराम, जयप्रकाश सैनी ,अवधेश कुमार श्रीवास्तव,आनंद श्रीवास्तव, रज्जाक,उमेश कुमार ,अरसद अब्बासी इरसाद अहमद,वैंकटेशवर पांडेय समेत सैकड़ों शिक्षकों में टेबलेट वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *