September 15, 2025

Bhardwaj news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Bhardwaj news

फर्जी एग्रीकल्चर डवलपमेन्ट आफ इण्डिया कम्पनी के प्रबन्धक निदेशक हुए गिरफ्तार

1 min read

Spread the love

बलरामपुर

थाना कोतवाली नगर पर आवेदिका रामकुमारी पत्नी श्री बृजेश कुमार तिवारी नि0 देवीपाटन मंदिर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर की लिखित शिकायती तहरीर दी गयी थी एग्रीकल्चर डवलपमेन्ट आफ इण्डिया 36 आनन्द बिहार नई दिल्ली प्राइवेट कम्पनी के प्रबंधक निदेशक तहत कम्पनी में पिछले तीन माह से वादी सहित 24 लोगों का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व आई0कार्ड बनाकर संविदाकर्मी के पद पर नौकरी दे रहा था।


दिनांक 25.08.22 को आवेदिका को कार्यालय में ड्यूटी के दौरान प्रबन्धक उपरोक्त के द्वारा अपने पास बिठाकर सैलरी के बारे में बात करने लगे तथा अचानक मेरा हांथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे तबतक दूसरा आदमी आ गया, दूसरे व्यक्ति ने कार्यालय का अन्दर से दरवाजा बन्द करके मुझसे गाली गुप्ता करने लगा तभी मेरे सहयोगी संदीप,राजकुमार,राजेश तथा प्रिया आ गये जिन्होने आकर मुझे बचाया ।
इस सम्बन्ध मे थाना को0 नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 0230/22 धारा 419/420/354/504/506/342 भादवि से संबंधित अभियुक्त विक्रम सिंह राठोर उर्फ चौधरी कुंवर सिंह पुत्र समयदीन नि0 गिलौली थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *