बद्री नारायण मिश्रा किसान इंटर कॉलेज में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव*
1 min read
बलरामपुर-
विधानसभा तुलसीपुर थाना ललिया के ग्राम पंचायत लैबुड़वा में स्थित बद्री नारायण मिश्रा किसान इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव ” सुदोत्सव ” समारोह धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में स्कूली नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां पर मौजूद अतिथियों तथा अन्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया ।
कार्यक्रम में बच्चों ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का ताली बजाने को मजबूर कर दिया। वहीं छात्र छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को देखने का मौका मिलता है । मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि आज जिन बच्चों ने ऐसे बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किए है, वो तारीफ के काबिल है क्योंकि उन्होने खुद अपनी आंखों से कार्यक्रमों को देखा है उन्होंने कहा कि यही बच्ची आगे बढ़कर अब कोई जज बनेगा तो कोई डॉक्टर इंजीनियर उन्होंने कहा कि इस की लगातार तरक्की करें यही उन के लिए कामना है उनको पूरी आशा है के स्कूल का नाम रोशन करेंगे उन्होंने कहा बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि ईमानदारी संस्कारित की शिक्षा देने की भी जरूरत है उन्होंने कहा कि हमारे देश की विधानसभा लोकसभा नियमों को बनाती हूं आज इस स्कूल में एजुकेशन की जा रही है सभी को समान शिक्षा मिल रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा गया है भी अपने बच्चों पर ध्यान रखें कि हमारा बच्चा किस प्रकार का कार्य कर रहा है वही घर के अंदर भी बच्चों को संस्कारित बहुत शिक्षाप्रद बातें सिखाने की जरूरत है बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने कहा कि हमारी शिक्षा की पहली शुरुआत सीखने से होती है उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस दुनिया में आने से पहले खराब नहीं होता हमारा वातावरण कि हमें अच्छा तथा बुरा बनाता है बच्चों में ऐसी शिक्षा दें जिससे वह ऊंचाइयों सकें श्याम मनोहर तिवारी जी ने कहा कि जिस तरह स्कूल के छात्र छात्राओं ने जो कार्यक्रम किए है, ऐसे में लगता है कि शिक्षक और छात्र काफी मेहनत करते हैं। स्कूल के प्रबंधक राम जी मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होती रहनी चाहिए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी प्रधानाचार्या राजेश कुमार मिश्रा एवं समस्त स्टाफ के अलावा नगर के गणमान्य सहित छात्र छात्राओं के अभिभावकगण मौजूद थे। अंत में प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्रा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
