जन विश्वास यात्रा में कानूनमंत्री का भव्य स्वागत, लोगों की उमड़ी भारी भीड़।
1 min read
बलरामपुर
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के मूलभूत अधिकारों लिए हमेशा संर्घस करती रही है आगामी चुनाव में हम एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। ऐसा हमारा ही नहीं जनता का भी विश्वास है। हर गरीब को नि:शुल्क खाद्यान्न, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली, आवास, शौचालय, पेंशन बिना किसी रोक-टोक मिल रहा है। प्रदेश से गुंडाराज खत्म हो चुका है एक बार फिर जनता के आर्शीवाद से भाजपा सरकार बनने जा रही है। उक्त बातें कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहीं।
वहीं पर भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पांच दशकों से लटके राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर निर्माण समेत देश की सेनाओं को मजबूत बनाने के बाद भाजपा सरकार की लोकप्रियता बढ़ गई है।
जन विश्वास यात्रा के दौरान जगह जगह भाजपा प्रेमी लोगों का जनसमूह उमड़ा पड़ा भाजपा भावी प्रत्यासी राधेश्याम बर्मा भी अपने दल बल के साथ कानून मंत्री के स्वागत में जुटे रहे कानून मंत्री के आगमन पर उन्होंने बड़ी पुष्प माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं पर भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा जाति पाति से उठकर सबका साथ सबके विकास पर कार्य किया है। उन्होंने कानून मंत्री को गंदा भेंट कर स्वागत भी किया।
जन विश्वास यात्रा का गुमड़ी घाट पर फूल मालाओं से स्वागत किया। जगदम्बा प्रसाद सोनकर, राम सुरेश मौर्य मंडल अध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग ,मनोज कुमार श्रीवास्तव ,रक्षा राम यादव मंडल महामंत्री, मोबीन सिद्दीकी विधानसभा प्रभारी उतरौला,अंकुर गुप्त, राम निवास वर्मा, आज़ाद सिंह, बलिराम वर्मा मौजूद रहे। शुक्लागंज, महदेईया बाज़ार व उतरौला के अंबेडकर चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे ।