तहसील के विकास खण्ड उतरौला व श्रीदत्तगंज में राशन दूकानदारो के लिए पांच गांवों में सरकारी गोदाम बनाए जाएंगे।
1 min readउतरौला
इसके लिए तहसील विभाग ने खाद्य विभाग को जमीन आवंटित कर दिया है। इसकी जानकारी एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार ने देते हुए बताया कि उतरौला तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अनुसार फूड ग्रेन स्टोरेज के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय खाद्य विभाग ने तहसील उतरौला से भूमि उपलब्ध कराने को पत्र लिखा था। उस पत्र के आधार पर विकास खण्ड उतरौला के ग्राम पंचायत मटियरिया कर्मा व रेहरा माफी में इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। इसी तरह विकास खण्ड श्रीदत्तगंज में ग्राम पंचायत गायडीह, कोल्हुई बिनौहनी, अगया खुर्द में भी भूमि का चयन कर लिया गया है। दोनों विकास खण्डों में पांच गांवों की चयनित भूमि पर खाद्य गोदाम निर्माण के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
