तहसील क्षेत्र के ग्राम चमरूपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम किया गया जिसमें क्षेत्र की महिलाएं व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। इसमें महिलाओं इसको सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
1 min read
उतरौला
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान शिव शंकर सैनी ने दीप प्रज्वलित करके किया। उसके बाद ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र कुमार यादव ने महिला सशक्तिकरण अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार, कर्तव्य के बारे में अवगत कराया। महिलाओं की सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्प लाइन नम्बर की विस्तृत जानकारी दी और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास से अवगत कराया। इसमें दो महिला मेट अनीता व नीतू का चयन किया गया। बैठक में दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह, बाला जी स्वयं सहायता समूह, गायत्री स्वयं सहायता समूह, रानी लक्ष्मी बाईं स्वयं सहायता समूह, जै माता दी स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह समेत तमाम समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। बैठक में विधवा महिलाओं ने विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया।