नारी शक्ति बंधन सम्मेलन शनिवार को राम तीरथ चौधरी बालिका इंटर कॉलेज इमलिया बनबसरा में आयोजित किया गया।
1 min read
उतरौला
सम्मेलन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या धाम रोली सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक जी रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। मुख्य अतिथि रोली सिंह ने महिलाओं के लिए भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहे कार्यों की सराहना की और आरक्षण बिल पास होने पर केंद्र सरकार को बधाई दें।विजय बहादुर पाठक ने कहाकि में भाजपा के कथनी व करनी में अंतर नही है जो वायदा किया था उसे पूरा भी किया गया है।विधायक राम प्रताप वर्मा ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिलाए सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है खेल से लेकर रक्षा शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में महती भूमिका है।सम्मेलन में आई महिला शक्ति को अंगवस्त्र(शाल)भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्त,अनूप चन्द्र गुप्त, सुधीर श्रीवास्तव,नीलिमा चौहान,गुड़िया,गीता देवी,सरस्वती देवी,प्रमुख राकेश तिवारी,पंकज सिंह,महिपाल चौधरी, फरीन्द्र गुप्त, राम सजीवन तिवारी,राम सुरेश मौर्य, अरविंद मिश्र रमेश जसवाल,सी बी माथुर व नगर विकास मंत्री विकास गुप्त सहित अन्य कार्यकता मौजूद रहे।