जनवादी पार्टी की जनक्रांति का मुख्य उद्देश्य भाजपा हटाओ प्र्रदेश बचाओ।
1 min readबलरामपुर
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों में हलचल मचा हुआ है, 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा यात्रा लेकर बलरामपुर के उतरौला विधानसभा पहुंचे, जहां पर जनवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान की अगुवाई में और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया,उतरौला के बरदही बाजार में समाजवादी व जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के संयुक्त सभा को संबोधित किया,
वी/ओ-जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा जिन मुद्दों को लेकर सरकार में आई थी एक भी विकास के काम को नहीं किया, ना तो प्रदेश का विकास हुआ न ही बेरोजगारों को रोजगार मिला और ना ही किसानों का आय दोगुनी हुई भाजपा सरकार ने जनता के साथ छलावा किया, इसी कर्म में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री डॉक्टर एसपी यादों में भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादा किया था एक भी पूरा नहीं किया, वही राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान मीडिया से रूबरू होते हैं उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता ने अब मन बना लिया है 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी और उतरौला से प्रदेश उपाध्यक्ष जनवादी पार्टी के हसीन खान के लिए उतरौला विधानसभा से जनवादी व समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी के रूप में उतारने का काम करेंगी, और जब हमारी सरकार बनेगी तब प्रदेश के विकास में कोई बाधा नहीं होगा भाजपा सरकार जब से बनी हैं कहीं कोई विकास नहीं हुआ है।