जन्मदिवस पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने बुर्जग महिलाओं और पुरुषों में बाटा कम्बल।
1 min read
बलरामपुर
राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो के ३6वा जन्म दिवस बलरामपुर में जगह जगह मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर रेहरा बाजार में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय के आवास पर राष्ट्रीय महामंत्री का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
जन्म दिवस के अवसर पर वैभव सिंह के बड़े भाई गुड्डू सिंह ने केक काटकर उनकी लम्बी आयु के लिए भगवान से दुआ मांगी।
सबसे पहले महेंद्र पांडे और मातादीन तिवारी ने गुड्डू सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया उसके बाद उन्होंने केक काटकर मातादीन तिवारी और जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय को भी केक खिलाकर राष्ट्रीय महामंत्री का जन्म दिन मनाया। उसके बाद आये सैकड़ों गरीब बुर्जुगों में कम्बल वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर मातादीन तिवारी,तिलकराम बर्मा, सत्यम,सुरेंद्र समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।