बाढ़ पीड़ितों को आने जाने में हो रही दिक्कतें, सरकारी सहायता नाकाफी।
1 min read
सिद्धार्थनगर।
जनपद में बाढ़ का कहर अभी भी जारी है।हालांकि जिले में नदियों का जलस्तर कम हो रहा है। बूढ़ी राप्ती और राप्ती नदी अभी भी खतरे के निशान के ऊपर से बह रही है। जिले में बाढ़ से प्रभावित गांव की संख्या जहां 543 तो वहीं 359 गांव हुए मैरुण्ड घोषित किए गए हैं। अब तक जिले में 9 लोगों की मौत बाढ़ के कारण हुई है। अभी भी कई मार्गों पर बाढ़ का पानी भरा है। जोगिया के पास पानी आने से आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर शासन व प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए की जा रही है सहायता नाकाफी साबित हो रही है।