जिलाधिकारी महोदय ने खरझार एवं हेगहा पहाड़ी नालों का जायजा लेते हुए इनके कटान एवं बाढ़ को रोके जाने को प्रभावी कार्यवाही का दिया निर्देश।
1 min read
बलरामपुर
जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह द्वारा तहसील बलरामपुर सदर में ग्राम सईहीडी में कटान निरोधक कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिओ ट्यूब एवं परक्यूपाइन कार्य का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड ने बताया कि कटान निरोधक कार्य के बाद ग्राम सुरक्षित है, नदी के कटान बिंदुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा नदी के कटान बिंदुओं पर निरंतर नजर रखे जाने एव युद्धस्तर पर कटान निरोधक कार्य कराए जाने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा खरझार नाला एवं हेंगहा नाला का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता एवं पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंताओं को पहाड़ी नालों से होने वाले कटान एवं बाढ़ को रोके जाने हेतु स्थाई समाधान निकालते हुए प्रभावी कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया। पहाड़ी नालों पर बंधे का निर्माण हेतु शासन में प्रस्ताव भेजे जाने एवं उसका अनुश्रवण किया जाने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा लौकहवा डिप का जायजा लिया गया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि डिप पर 02 सेतु के निर्माण हेतु सेतु निगम द्वारा शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। बजट प्राप्त होते है शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सेतु के निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड भानु प्रताप, अधिशासी अभियंता चितौड़गढ़ बंधा अखिलेश सिंह,अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।