भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप बर्मा का हुआ आगमन कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत।
1 min read
थाना क्षेत्र रेहरा बाजार में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का आगमन बाबागंज रोड स्थित महेंद्र पांडेय के आवास पर हुआ।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रेहरा आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला आगमन के बाद महेंद्र पांडेय और आलोक सिंह के साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया
स्वागत के बाद अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष संदीप बर्मा ने सभी लोगों से आगामी चुनाव के बारे में बिस्तार से चर्चा की और कहा मोदी जी योगी जी जैसी जोड़ी कभी कभार देखने को मिलती है आज देश का हर व्यक्ति विकास की ओर अग्रसर है हमें केवल उन्हें भाजपा की नीतियों के बारे में बताकर जागरूक करना है।
इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उमेश सिंह , वीरेंद्र सिंह सत्यम, शिवम्, रामचंद्र यादव, दिनेश सिंहशुभकरन,पिंकू आशीष पांडे,शुभम मौजूद रहे।