चुनावी व्यस्तता के बाबजूद कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे वैभव सिंह।जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय और कार्यकर्ताओं के साथ शुभचिंतकों की भीड़ देख गदगद हुये राष्ट्रीय महामंत्री ।
1 min read
प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है आये दिन जनपद में बड़े नेताओं का आगमन यह साबित कर रहा है कि चुनाव नजदीक है। जहां एक ओर हर पार्टी एक एक वोट के लिए जोर आजमाईश कर रही है वहीं पर भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह अपने साथियों, कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करने में ना तो दिन देख रहे हैं और ना ही रात।
आपको बताते चलें आज शाम भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का आगमन जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय के घर पर हुआ सूचना मिलते ही शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी उनके स्वागगत के लिए ब्लाक प्रमुख रेहरा पंकज सिंह और जिला पंचायत सदस्य हरीश यादव ने फूल माला पहनाकर महामंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि व्यस्तता कितनी भी क्यों ना हो लेकिन पार्टी का दायित्व सर्बोपरि है। पांडेय को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्होंने कहा कि वे युवा है ईमानदार और जुझारू व्यक्तित्व के इंसान हैं उनके आने से भाजयुमो को बल मिला है जिसका फायदा आने वाले चुनाव में अवश्य देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर आलोक सिंह शिव बहादुर सिंह, प्रभू गुप्ता,नीरज कसौधन,राजू गुप्त और भाजयुमो मंडल मंत्री आशीष कसौधन के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।